- Hindi News
- आत्म चिंतन करने और नीयत साफ रखने से होता है कल्याण : सोनी
आत्म चिंतन करने और नीयत साफ रखने से होता है कल्याण : सोनी
लुधियाना|किचलू नगरराम शरणम आश्रम में नरेश सोनी जी की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सोनी जी ने कहा कि सदा आत्म चिंतन करते रहें और अपनी नीयत साफ रखें। उन्होंने कहा कि मनुष्य का स्वभाव है कि दूसरे कि शौहरत और सुख संपदा देख कर मन में ईर्ष्या हो जाती है पानी भी अगर गिराओ तो वो नाली की ओर ही जाता है। जिस तरह पान को ऊंचाई पर ले जाने के लिए किसी पावर की आवश्यकता होती है, उसी तरह अच्छाई की ओर जाने के लिए ज्ञान पाने के लिए सत्संग जरूरी है। दूसरों से इर्ष्या करते हैं तो हमारा खुद का विवेक नष्ट हो जाता है। कैकेयी की उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक परेम था वो भगवान राम को बेटे से ज्यादा प्यार करती थी लेकिन मन में ईर्ष्या का भाव आते ही सब सुख संपदा नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि परमेशवर सदा कृपा करते है।ं मालिक की कृपा सबपर बरसती है। इससे पहले भजन दीना बंधू दीना नाथ लाज मेरी तेरे हाथ और सच्चे पातशााह मेरे बख्श गुनाह मैं निमाणा तू बेअंत तेरा अंत ना जाना से सबको आनंदितकर दिया।