- Hindi News
- श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से मिलता है मोक्ष : चंद्रशेखर
श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से मिलता है मोक्ष : चंद्रशेखर
हैबोवाल,दुर्गा पुरी स्थित श्री शक्तेश्वर महादेवाश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजन किया जा रहा है। सभा में कथावाचक श्री स्वामी माधवानंद महाराज ने बताया कि सबके जीवन में काल रूपी तक्षक अवश्य आता है। जिससे आज तक कोई नहीं बच सका। यह तक्षक सात दिनों में से ही किसी दिन आएगा। इस संसार में आठवां दिन किसी जीव को भी नहीं मिलता। स्वामी ने कहा कि जब जीवन परिचित जैसी जिज्ञासा से भर जाता है और शुकदेव जी जैसे महापुरुष से जीव का मिलन होता है। तो श्रीमद्भागवत रूपी ज्ञान गंगा प्रवाहित होती है। जिसमें गोते लगाकर जीव संसार के सभी बंधनों से मुक्त होते हुए सीधा मोक्ष प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जीवन में तीन चींजे दुर्लभ है, वह है मनुष्य का शरीर, महापुरुष का मिलना और प्रभु को पाने की जिज्ञासा का होना। जिस जीव के जीवन में यह तीनों चींजे अवतरित होती हैं। उसका कल्याण अवश्य होता है। इस अवसर पर अमृतलाल गर्ग, अमित शर्मा, मधुरेस सेठ, दिलीप सिंह, डॉक्टर प्रमोद शर्मा, पं. प्रकाश गोस्वामी, कमलेश, कुसुम, कमल वर्मा, डोली, कृष्णा देवी, सन्नी नारंग, टोनी गोयल, आशू सूद, रमेश गुप्ता, सुरिंद्र गुप्ता, उपस्थित रहे।