पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवधाम मंदिर में कमेटी ने शोभायात्रा को लेकर की चर्चा

शिवधाम मंदिर में कमेटी ने शोभायात्रा को लेकर की चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबगगे कलां स्थित शिवधाम मंदिर में 17 फरवरी को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवरात्रि मनाने के संबंध में शिवधाम कमेटी की ओर से एक मीटिंग का आयोजन संजय बांसल की अध्यक्षता में घुमार मंडी में किया गया। विजय बांसल, नरेन्द्र बांसल ने बताया कि 17 फरवरी को शिवधाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पंच द्रव्यों से रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिव विवाह, हरिनाम संकीर्तन का भी भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जाएगा। इस अवसर पर सुरेश गोयल, विनित बांसल, तरसेम गुप्ता, रवि शर्मा, नागेश वर्मा, विनय सिंघल, जोगिन्द्र मित्तल, पवन गोयल, राज गर्ग, विपन तलवाड़, महिन्द्र नागपाल, हरीश गोयल, राज शर्मा, ललित सूद, राकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

शिवधाम में 17 फरवरी को मनाए जाने वाले जाने वाले शिवरात्रि पर्व की जानकारी देते शिवधाम कमेटी सदस्य।