पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार दिलवाने के लिए खोला आत्मनिर्भरता सेंटर

रोजगार दिलवाने के लिए खोला आत्मनिर्भरता सेंटर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|समाज सेवीसंगठन ठंडी छांव और मार्ग दर्शक संयुक्त रुप से महिलाओं लड़कियों को कंप्यूटर, कटिंग, सिलाई, हैंड निटिंग, मार्केटिंग , इंग्लिश स्पोकन अनेक प्रकार के कार्यों की ट्रेंनिग देकर रोजगार दिलवाएंगे। उपरोक्त जानकारी ठंडी छांव की चेयरपर्सन लीना टपारिया मार्ग दर्शक की वरिष्ठ सदस्य संचालक हरप्रीत कौर और रिचा कालिया ने गुरु अर्जुन देव नगर में खोले गए आत्मनिर्भरता सेंटर के शुभारंभ में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ठंडी छांव और मार्ग दर्शक महिलाओं को ट्रेनिंग देने के बाद औद्योगिक व्यापारिक संस्थानों घरों ही में उन्हें रोजगार दिलवाने के प्रबंध करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जल्दी ही लड़कों के लिए अलग से ठीक इसी तरह के ट्रेनिंग सेंटर खोल कर उन्हें भी ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलवाने के प्रबंध किए जाएंगे। इस अवसर पर लीना टपारिया के साथ हरप्रीत कौर, रिचा कालिया, अल्का मल्होत्रा, पवन कुमारी, राधा सहगल, हरदीप कौर, सतवंत गुजराल, नीलम ढींगड़ा, सहित अन्य भी मौजूद थे।