पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हनुमंत सेवा समिति ने किया सुन्दरकांड पाठ

श्री हनुमंत सेवा समिति ने किया सुन्दरकांड पाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना |श्री हनुमंतसेवा समिति संगीत परिवार की ओर से न्यू शिवपुरी में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन पूरी श्रद्धा से किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से श्री गणेश पूजन किया। गणेश पूजन के उपरांत समिति के राजू बांसल, दविन्द्र तायल, सुरिन्द्र खन्ना, अनिल जगोता, राकेश शर्मा आदि सदस्यों ने संगीतमय रूप में सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान चर्चा करते हुए स्वामी सत्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि बल, बुद्धि, विद्या प्रदान करने वाला सुन्दरकांड पाठ बहुत शक्तिशाली है। इस पाठ का गायन करने और श्रवण करने मात्र से ही जीव पर आए कष्टों का निवारण करता है। समिति के राजू बांसल ने कहा कि श्री सुन्दरकांड का पाठ जीवन में सुन्दरता प्रदान करता है, इसके साथ मन को भय से मुक्ति मिलती है। पाठ के दौरान प्रीति शर्मा ने बाला जी के भजनों का गायन किया। हनुमंत ध्वजा फहराकर बाला जी महाराज की आरती की गई। प्रसाद वितरण के साथ पाठ संपन्न हुआ।