विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन 15 को
लुधियाना |विश्व हिंदूपरिषद के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर देश भर में धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते महानगर में भी विहिप बजरंग दल द्वारा 15 फरवरी (रविवार) को चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के गलाडा ग्रांउड में विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विहिप के जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राधव रेडी और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।