पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रथयात्रा में आकाश मार्ग से भगवान शिव को अर्पित होंगे छप्पन भोग

रथयात्रा में आकाश मार्ग से भगवान शिव को अर्पित होंगे छप्पन भोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिमहोत्सव कमेटी द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल से विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। स्वामी वेद भारती महाराज, सर्वधर्म प्रचारक बंटी बाबा, स्वामी प्रकाशानंद आदि संत समाज की अगुवाई में सिविल अस्पताल के पास से शुरु होकर यह रथयात्रा फील्डगंज, शाहपुर रोड, सुभानी बिल्डिंग चौक, ब्राउन रोड, लक्कड़़ बाजार चौंक, रेखी सिनेमा रोड, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौंक, साबुन बाजार चौंक, गुड़मंडी, चौड़ी सड़क, घास मंडी, डिवीजन नं. तीन, खवाजा कोठी चौंक से गोकुल रोड होते हुए देर रात प्राचीन संगला वाला शिवालय में महंत नारायण पुरी और महंत दिनेश पुरी द्वारा भगवान शिव की महाआरती के साथ संपन होगी। विशाल रथयात्रा के घंटाघर चौक पहुंचने पर आकाश मार्ग से भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

यह जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के मुखय सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता, फकीर चंद ने ठाकुरद्वारा नौहरियां के मुखय सेवादार महंत कृष्ण बावा, गौरव बावा एसीपी रमनीश चौधरी को रथयात्रा का निमंत्रण देने के पश्चात दी। उन्होंने बताया कि रथयात्रा की तैयारियां पूरे जोरों पर है और रथयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई है। इस अवसर पर राकेश चौधरी, लवली थापर, साहिल खुराना, अजय गुप्ता, प्रवीण मल्होत्रा, राजिंद्र सैनी, रमेश आनंद आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्य प्राचीन ठाकुरद्वारा के महंत गौरव बावा को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए।

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्य एसीपी रमनीश चौधरी को रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए।