- Hindi News
- श्री सच्चा आश्रम में साप्ताहिक सत्संग, प्रवचनों की हुई अमृत वर्षा
श्री सच्चा आश्रम में साप्ताहिक सत्संग, प्रवचनों की हुई अमृत वर्षा
लुधियाना | चंद्रनगर स्थित श्री सच्चा आश्रम में बाबा दीप सिंह की अध्यक्षता में विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर की महिला मंडली ने प्रभु के नाम का मधुर गुणगान करते हुए सभा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बाबा दीप सिंह ने संगत को ईश्वर के नाम का गुणगान करने और ईश्वर संग प्रीत जगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर इंसान को जीवन में पाप कर्मों से बचना चाहिए। जिंदगी में सभी कार्य ईश्वर को समर्पित करके करने चाहिए। जिससे इंसान पाप-पुण्य के भेद से ऊपर उठ सके। इस दौरान आरती करके सभा को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर सुमन, प्रिया, दर्शना, राजपाल, वीना आहूजा, संजीव शर्मा, प्रिया आहूजा, प्रेमचंद, शिवानी, संतोष, अंजलि चौहान, कुसुम, पूनम आहूजा, भारती उपस्थित रहीं।