पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीए स्टूडेंट्स ने इंडस्ट्रीयल विजिट की

एमबीए स्टूडेंट्स ने इंडस्ट्रीयल विजिट की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविललाइंस स्थित गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी(जीजीएनआईएमटी) में स्टूडेंट्स के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट के एमबीए के दूसरे चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने वेरका मिल्क प्लांट का दौरा किया। विजिट के दौरान स्टूडेंट्स को मिल्क प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोडक्शन प्रोसेस के साथ ही क्वालिटी कंट्रोल, कंज्यूमर को अच्छे प्रॉडक्ट देने के बारे में बताया गया। प्लांट ट्रेनिज ने स्टूडेंट्स को जानकारी दी। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को कई जगहों के बारे में भी बताया गया। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मुकेश कुमार ने स्टूडेंट्स को सप्लाई चेन के बारे में जानकारी दी। इंस्टीट्यूट के कोऑर्डिनेटर प्रो. मंजीत सिंह छाबड़ा ने मिल्कफेड का इस विजिट के लिए धन्यवाद किया। प्रिं.डॉ. प्रीतम सिंह खटड़ा ने कहा कि इस विजिट से स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट प्रैक्टिस के बारे में जानकारी हासिल होगी।

सिविल लाइन स्थित गुजरावाला गुरु नानक इंस्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से वेरका मिल्क प्लांट पर स्टूडेंट्स का दौरान करवाया गया।