- Hindi News
- स्कूल में वाइल्ड एनीमल डे पर फंक्शन, विभिन्न ड्रैसेज में सजे बच्चे
स्कूल में वाइल्ड एनीमल डे पर फंक्शन, विभिन्न ड्रैसेज में सजे बच्चे
लुधियाना | उधमसिंह नगर स्थित मैपल बीयर कैडीयन प्लेवे एंड नर्सरी स्कूल में ‘वाइल्ड एनीमल’ डे मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चें विभिन्न प्रकार की एनीमल की वेशभूषा में तैयार होकर पहुंचे। जिसमें टाइगर, बीयर, एलिफेंट, लॉयन की ड्रैस में बच्चें तैयार हुए। इस अवसर पर बच्चों को एनीमल के बारे में जानकारी दी गई। एनीमल की ड्रैस में तैयार हुए बच्चें सुंदर दिखाई दे रहे थे। बच्चे जिस तरह एनीमल की ड्रैस को पहनकर आए वैसे बच्चों ने अपना परिचय दिया। इसी के साथ बच्चों को प्रेजेंटेशन के माध्यम विभिन्न जानवरों के बारे में बताया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर जानकारी को हासिल किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल वीना अग्रवाल ने बच्चों को जानवरों के साथ प्यार करने के लिए प्रेरित किया।