- Hindi News
- स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मदिवस पर 500 बच्चों ने किया हवन
स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मदिवस पर 500 बच्चों ने किया हवन
लुधियाना | चंडीगढ़रोड 32 सेक्टर स्थित बीसीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती का 191वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के 500 बच्चों ने मिल कर हवन के साथ की। स्टूडेंट्स को पावर प्वाइंट प्रेसेंटेशन के जरिए स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से जुड़ी कई चीजें बताई गई। अनिता मित्तल ने स्टूडेंट्स को कविता के जरिए स्वामी के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कई तरह के इवेंट्स भी करवाए गए। जिसमें भजन गायन, डिबेट कंपीटिशन, पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन भी करवाया गया। स्कूल प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने स्टूडेंट्स को स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। एक हफ्ते तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।