पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल : बच्चों ने प्रभु से प्रार्थना कर शुरू किया एनुअल फंक्शन

डीएवी स्कूल : बच्चों ने प्रभु से प्रार्थना कर शुरू किया एनुअल फंक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| बीआरएस नगरस्थित डीएवी स्कूल में (स्पंदन बीट) एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्कूल प्रिं. जेके सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्हे बच्चों ने हिस्सा लिया। फंक्शन का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इस अवसर पर बच्चों की आेर से विभिन्न नाटकों पर प्रस्तुति पेश की गई। राष्ट्रीय एकता को दर्शाते हुए ‘बन के तितली’ प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को छू लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने ‘हम इंडिया वाले’ पर डांस पेश किया गया। इसी के साथ-साथ कार्यक्रम में शादी के गीतों पर भी स्टेज परफॉरमेंस दी गई। भारतीय संस्कृति को देखकर कव्वाली, गिद्दा आदि विभिन्न तरह के कार्यक्रम को पेश किया गया। बच्चों की आेर से दिखाई गई प्रतिभा की सभी ने सराहना की। स्कूल प्रिं. जसविंदर कौर सिद्धु ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। वहीं बच्चों को अपना हुनर दिखाने के लिए प्रेरित किया। भंगड़े से कार्यक्रम का समापन किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें कार्यक्रम की फोटोज