- Hindi News
- मेले में प्रीत के प्रोडक्ट्स को बेहतर रिस्पॉन्स, मिला सम्मान
मेले में प्रीत के प्रोडक्ट्स को बेहतर रिस्पॉन्स, मिला सम्मान
लुधियाना| पीएयूमें दो दिवसीय किसान मेले में नाभा के प्रीत ग्रुप द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रीत ट्रैक्टर कंबाइन किसानों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में प्रीत कंबाइन को बढ़िया प्रदर्शन के कारण यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने सम्मानित भी किया। कंपनी के डायरेक्टर सुखविंदर सिंह को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी ने प्रशंसा पत्र दिया। कंबाइन को अवार्ड मिलने पर डायरेक्टर सुखविंदर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि प्रीत किसानों के भरोसे से ही आगे बढ़ रही है। प्रीत के प्रोडक्ट्स को पूरी जांच के बाद भारत सरकार द्वारा प्रमाणित किया गया है। मेले में कंपनी के उत्पादों को उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला।