किला मोहल्ला में करवाया भगवती जागरण
किलामोहल्ला स्थित अशोक खुशदिल एंड पार्टी की ओर से 30वां विशाल भगवती जागरण करवाया गया। इस दौरान जागरण को प्रधान लक्की खुशदिल की अध्यक्षता में करवाया गया। इस अवसर पर जागरण में मां भगवती का गुणगान महंत हीरा चंचल, कमल कश्यप, जैकी जट्ट, अनिल बादल, कुमार संजीव एंड पार्टी द्वारा किया गया।इसी के साथ जागरण में ज्योति प्रचंड की रस्म हरीश पसरीजा परिवार एवं झंडे की रस्म जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल के उप चेयरमैन केके सूरी द्वारा की गई। पंडाल को खुबसुरत तरीके के साथ सजाया गया। भक्तों के लिए जागरण में लंगर का भी प्रबंध किया गया। इस मौके पर जागरण में मुख्य मेहमान के रूप में पार्षद अमरीक सिंह भोला, सुभाष डाबर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में आयोजकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
किला मोहल्ला में करवाए गए विशाल भगवती जागरण में उपस्थित श्रद्धालु।