पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत सामग्री एकत्रित की

राहत सामग्री एकत्रित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। जम्मूकश्मीर में कुदरती आपदा से बेघर हुए लाखों लोगों की मदद के लिए महानगर के एक से ज्यादा सामाजिक, धार्मिक व्यापारिक लोग एकत्रित हुए। इस दौरान कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए रेखी सिनेमा चौक मार्केट ,घंटाघर चौक, अकाल मार्केट, चौड़ा बाजार आस पास के बाजारों से राहत सामग्री के रुप में रेडिमेड कपड़े, राशन, खाद्य सामग्री, बिस्तरे, दवाइयां रोजमर्रा की जरूरत का सामान एकत्रित किया। इस अवसर पर एक्शन अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष चंद्रकांत चड्डा, अकाल मार्केट एसोसिएशन से गुरदीप सिंह गोशा, शिव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बिट्टू गुंबर और चेयरमैन अश्वनी त्रेहन, पंजाब टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, सुपर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमिंद्र सिंह पप्पा, हैलपिंग हैंड्स क्लब के रमन गोयल ने बताया कि मानवता के आधार पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगो के एकत्रित की गई है।