लुधियाना 333 रन बनाकर ऑल आउट
शहरके पीएयू में पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहे हैं। यह कटोच शील्ड टूर्नामेंट है, जिसे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाया जा रहा है। यह लीग कम नॉक आउट टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 15 मैचेस होने हैं।
इन मैचेस में चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर की टीम खेल रही हैं। इनमें 13 सितम्बर से 16 सितम्बर के पटियाला और मोहाली के बीच का मैच पटियाला में हुआ और अमृतसर और जालंधर के बीच का मैच अमृतसर में हुआ। लुधियाना में यह मैचेस 15 से 18 तक चलेंगे, जिसमे चंडीगढ़ और लुधियाना के बीच मैच चल रहा है। इसकी खास बात ये है कि इसमें 4 दिनों का एक टेस्ट मैच करवाया जा रहा हैं। यह टूर्नामेंट सीनियर खिलाड़ियों के लिए करवायाजाता है, जो रणजी ट्रॉफी के लिए खेल चुके होते हैं। आज के मैच में लुधियाना ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। लुधियाना की टीम 112.5 ओवरों में 333 रन बना कर ऑल आउट हो गईं। जिसमे करन गोयल ने 129 रन, सनी पाण्डेय ने 85 रन, गुरिंदर ने 91 रन बनाए। चंडीगढ़ ने 62 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, जिसमें सरल कंवर ने 82 रन और अमित पराधर ने 54 रन बनाए। 20-23 सितंबर को होने वाले मैचेस पटियाला में और 21-24 सितम्बर के मैचेस रोपड़ और लुधियाना में होंगे।
पीएयू में पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी।