- Hindi News
- सोलो, ग्रुप डांस और भंगड़ा के साथ मनाई फ्रेशर्स पार्टी
सोलो, ग्रुप डांस और भंगड़ा के साथ मनाई फ्रेशर्स पार्टी
सिविललाइंस स्थित गुज्जरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज में नए स्टूडेंट्स का स्वागत करने के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित हुई। प्रोग्राम की शुरुआत सीनियर स्टूडेंट्स अर्श प्रीत कौर और मनप्रीत मलिक ने की। उन्होंने नए स्टूडेंट्स को संदेश दिया। इंस्टीट्यूट के को-ऑर्डिनेटर मनजीत सिंह छाबड़ा ने प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन से की।
उन्होंने कहा कि जूनियर्स स्टूडेंट्स को अपने सीनियर्स से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने नए स्टूडेंट्स को तरक्की करने के लिए भी प्रेरित किया। मनजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों को टीम में काम करने की प्रेरणा मिलती है। इसी मौके पर इंस्टीट्यूट में नया बिजनेस क्लब भी बनाया गया।यह क्लब इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की बिजनेस स्किल्स को बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही यह क्लब एक्सटेंपोर, इंडस्ट्रियल विजिट, बिजनेस क्विज और गेस्ट लेक्चर्स भी करवाएगा। सीनियर्स ने जूनियर स्टूडेंट्स के लिए कई तरह के रंगारंग प्राग्राम्स पेश कर सबका मनोरंजन किया। इसमें सोलो सांग, सोलो डांस, रैप और ग्रुप डांस पेश किया। नए स्टूडेंट्स ने फैशनेबल ड्रेसेस में रैंप वॉक की। इसमें 27 स्टूडेंट्स ने कंपीटिशन में हिस्सा लिया।
इसमें दिवांशु को मिस्टर फ्रेशर और अर्श प्रीत कौर को मिस फ्रेशर बनाया गया। आकांक्षा और अवदेश को फर्स्ट रनर फर्स्ट रनरअप का खिताब दिया गया। जसलीन और नवीन को सेकंड रनर अप बनाया गया। हरप्रीत सिंह को बेस्ट अटायर और पवनीत सिंह को बेस्ट टर्बन का खिताब दिया गया। प्रोग्राम के अंत में सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
फ्रेशर्स पार्टी में परफार्म करते स्टूडेंट्स।