- Hindi News
- डॉ. शुकृति न्यू कोलंबो प्लान की लाॅन्चिंग में हुए शामिल
डॉ. शुकृति न्यू कोलंबो प्लान की लाॅन्चिंग में हुए शामिल
लुधियाना|गु्रु अंगददेव वेटरीनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी के वेटरीनरी मेडिसन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुकृति शर्मा ने न्यू कोलंबो प्लान के उदघाटन प्रोग्राम में शिरकत की। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी अबोट के भारत यात्रा के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में इस प्लान को लांच किया। प्लान का मुख्य मकसद ही ऑस्ट्रेलियन स्टूडेंट्स को इंडो पेसिफिक रीजन के बारे में विस्तार से जानकारी दिलाना है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए डॉ. शुकृति शर्मा को खास तौर पर बुलाया गया था। गौरतलब है कि डॉ. शुकृति शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न में वेटनरी साइंस में पीएडी के दौरान ऑस्ट्रेलियन लीडरशिप अवॉर्ड 2008 भी मिल चुका है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद ऑस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर की ओर से ऑस्ट्रेलियन अवॉर्ड्स एंबेसेडर नियुक्त किया गया।