- Hindi News
- शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकंेडरी स्कूल में पीस डे मनाया
शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकंेडरी स्कूल में पीस डे मनाया
लुधियाना|हंबड़ां रोडस्थित शैमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकंेडरी स्कूल में पिस डे मनाया गया। एनएसएस के तकरीबन 300 स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में शिरकत की। शांति पर स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्कूल के हेड ब्वाय हेड गर्ल ने शांति पर सभी स्टूडेंट्स को संदेश दिया। सेशन में बच्चों को एक दूसरे के साथ शांति से रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को शांति हर जगह पर लेख लिखने ड्राइंग के लिए कहा गया। जिसमें स्टूडेंट्स ने कई तरह के स्लोगन भी लिखे ड्राइंग भी की। इसके बाद हंबड़ां रोड पर स्टूडेंट्स ने शांति रैली भी निकाली।