- Hindi News
- अपराजिता पर 3 बार हमला, फिर भी नहीं हारी
अपराजिता पर 3 बार हमला, फिर भी नहीं हारी
बस्तीजोधेवाल सुंदर नगर में सोफिया निटवियर्स की मालिकन अपराजिता पर हमलावराें ने तीन बार अटैक किया लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए हार नहीं मानी। अपराजिता ने लॉबी से बाहर आकर आरोपियों को अंदर ही बंद कर दिया और शोर मचाया। उनकी साहस की वजह से एक आरोपी भी पकड़ा गया और दंपति की जान भी बच गई। पति की रंजीव की बीमारी के बाद अपराजिता खुद ही कारोबार देखती हैं।
सुएसे किए 31 वार : तानियाके अनुसार अपराजिता ने बताया कि वह रात को करीब 11 बजे खाना खाने के बाद बेडरूम में चले गए। फिर कुछ देर टीवी देखने के बाद वह सो गए। दोनों नौकर भी अपने कमरे में ऊपर छत पर चले गए। तड़के करीब 4 बजे उसे कुछ आवाज सुनाई दी। अपराजिता उठ कर देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया। फिर वह करीब 6.45 पर बाथरूम गई तो एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर ने उसके मुंह पर हाथ रखा और उस पर सुए से सिर पर वार किया। वह लगातार उसके सिर पर वार करता रहा। इस दौरान वह उसे 25 मिनट तक लड़ती रही। फिर वह नीचे गिर गई।
दोनों लुटेरों ने उसके पति पर वार करने शुरू कर दिए। पति के बचाव के लिए चिल्लाई लगी तो लुटेरे ने फिर उस पर हमला कर दिया। उसके शरीर के कई हिस्सों पर पीठ पर सुए से वार किए। आखिर वह गिर गई और घसीटते हुए लॉबी के दरवाजे के पास पहुंच गई। इसी दौरान एक लुटेरा उसके पति की पिटाई करता रहा। दूसरे ने कमरे में जाकर सामान चैक करना शुरू कर दिया।जब फिर अपराजिता ने शोर मचाया तो पति को पीट रहे लुटेरे ने सुए से वार किया। उसे मरी समझ लुटेरा साथी के पास अंदर चला गया।
धीरे धीरे घसीटते हुए वह लॉबी के मेन दरवाजे से बाहर निकल गई और दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा कर शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुन कर छोटू प्रेम नीचे पहुंच गए। उनके आने से पहले ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह अस्पताल में थी।
अपराजिता