दुकानदारोंं पर कार्रवाई करने की मांग
गैस लीकेज से महिला समेत 3 बच्चे झुलसे
लुधियाना |शेरपुर स्थितफौजी कॉॅलोनी इलाके में बर्थ-डे की तैयारियां करते समय गैस लीकेज होने से एक महिला समेत तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। घरवालों ने जख्मियों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जख्मियों की पहचान 48 वर्ष की ममता, 17 वर्ष की पूनम, 18 वर्ष के गगन 12 वर्ष के आकाश के रूप में हुई है। जख्मी ममता के पति 50 वर्ष के इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनके पोते 10 वर्ष के अभय का बर्थ-डे था। जिसके चलते घर में रिश्तेदार आए हुए थे और तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान जब ममता खाना बनाने लगी तो अचानक गैस लीक होने के कारण एकदम आग फैल गई और ममता, पूनम, गगन आकाश झुलस गए।
न्यूज़ इनबॉक्स