चलती ट्रेन से कूदा युवक, कट कर मरा
लुधियाना |लोको शैडके पास एक युवक ने मंगलवार की सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई स्वर्ण सिंह ने बताया कि मरने वाले युवक की उम्र 21 वर्ष के करीब है। फिलहाल मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस उसके घरवालों की तलाश कर रही है। जांच आफिसर ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8:15 बजे के करीब लुधियाना-फिरोजपुर रेलवे लाइन स्थित लोको शेड के पास एक युवक अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।