- Hindi News
- साइकिल सवार को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज
साइकिल सवार को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज
लुधियाना|चंडीगढ़ रोडस्थित छोटी मुंडियां के पास साइकिल सवार अवध कुमार को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव नीची मंगली के रहने वाले राज मंगल की शिकायत पर माछीवाड़ा के बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अवध की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों के हवाले कर दिया है। गौर हो कि सोमवार को साइकिल पर सवार होकर जा रहे 36 साल के अवध कुमार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक 407 लेकर रहे आरोपी बलदेव ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण अवध की मौके पर ही मौत हो गई थी। आसपास के लोगों ने ट्रक ड्राइवर पर मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था।