- Hindi News
- बच्चों को स्टेशन पर छोड़ने का लगाया आरोप आरपीएफ ने किए चाइल्ड होम के हवाले
बच्चों को स्टेशन पर छोड़ने का लगाया आरोप आरपीएफ ने किए चाइल्ड होम के हवाले
रेलवेस्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ के मुलाजिमों ने दो बच्चों का संदिग्ध हालत में देख कर अपनी हिरासत मे ले लिया। बच्चे प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोते हुए इधर उधर घूम रहे थे। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने उनकी पहचान वाहिद सोनू के रूप में की है जो कि स्थानीय एक मदरसाे में पढ़ने के लिए आए हुए थे। पुलिस के अनुसार बच्चों ने बताया कि वह दरभंगा से लुधियाना के एक मदरसे में पढ़ने के लिए आए थे। मंगलवार को उन्होंने अपने गांव वापस जाना था। मदरस का एक प्रबंधक उन्हें स्टेशन पर ट्रेन में बिठाने के लिए आया था। जो कि स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें प्लेटफार्म नंबर तीन पर छोड़ गया और जाते हुए उन्हें 100 रुपए देकर चले गए और कहा था कि जननायक ट्रेन में बैठ जाना पुलिस ने बताया कि बच्चों को चाइल्ड होम में भेज दिया गया है। बच्चों के मां-बाप के आने के बाद उनके बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।