तेज रफ्तार वैन पलटने से 22 लोग जख्मी
भास्कर न्यूज| खन्ना, लुधियाना
धागाफैक्टरी में काम करने वाले मुलाजिमों को फैक्ट्री छोड़ने जा रही वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार 22 लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। जिसे लुधियाना में अपोलो अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बीजा से दोराहा के बीच पड़ते मंजी साहिब कोटा के पास स्थित एक केएसएम नामक फैक्टरी में काम करने वाली लड़कियां, महिलाएं और अन्य लोग रोजाना की तरह मंडी गोबिंदगढ़ स्थित धागा फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। तभी वैन कस्बा बीजा के मंजी साहिब कोटा की ओर मुड़ने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को सिविल अस्पताल पायल, कुलार अस्पताल बीजा, नवदीप अस्पताल बीजा में दाखिल करवाया गया है। लोगों के मुताबिक वैन चालक तेज रफ्तार से वैन चला रहा था तभी वह अपना संतुलन खो बैठा।