पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटर की डिग्गी से 80 हजार चोरी

स्कूटर की डिग्गी से 80 हजार चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |खन्ना लुधियाना

अनाजमंडी खन्ना में मंगलवार को एक किसान की डिग्गी में से 80 हजार रुपए लेकर दो युवक फरार हो गए। किसान दर्शन सिंह गांव सैदपुरा और गुरनाम सिंह गांव रायपुर माजरी मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड खन्ना से निकलवा कर कीटनाशक दवाओं की दुकान से दवा लेने आए थे। वह दुकान के बाहर स्कूटर खड़ी करके अंदर दवा लेने चले गए। जब वह दवा ले कर बाहर आए तो उनके स्कूटर की डिग्गी में से 80 हजार रुपए गायब थे। जब उन्हें पता चला तो तब तक चोर रुपए लेकर फऱार हो चुके थे। दुकान के मालिक शर्मा मुताबिक उन्होंने दुकान के बाहर दो बाइक सवारों को देखा था।

शक है कि वही लोग वारदात करके गए हैं। थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किसान दुकान पर दवाइयां खरीद रहा था। तभी आरोपियों ने वारदात की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कारंवाई शुरू कर दी हैं।