- Hindi News
- सीएमसी हॉिस्पटल में मोबाइल चुराता बच्चा पकड़ा
सीएमसी हॉिस्पटल में मोबाइल चुराता बच्चा पकड़ा
लुधियाना | सीएमसीअस्पताल में कैश काउंटर के पास एक 12 साल का बच्चा जेब से मोबाइल निकालता पकड़ा गया। मौके पर ही अस्पताल के सिक्योरिटी ऑफिसर ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
किदवई नगर के रहने वाले एडवोकेट जतिंदर खुराना ने बताया कि सोमवार को वे किसी से मिलने सीएमसी हॉस्पिटल गए थे। एक 12 साल का बच्चा वहां घूमता दिखा। वे अपने एक दोस्त के साथ कैश काउंटर के पास खड़े हो गए। अचानक बच्चे पीछे से उनकी जेब से मोबाइल निकलता रंगेहाथों पकड़ा गया। फुटेज जांचने पर पता चला कि उसके साथ एक और युवक प्लास्टिक की थैली लेकर घूम रहा था।
अस्पताल के मुलाजिम ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।