पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाकर तस्करी करता एक गिरफ्तार

बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाकर तस्करी करता एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाॅर्डरएरिया से हेरोइन लाकर तस्करी करते एक व्यक्ति को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने दुगरी की सीआरपी काॅलोनी के रहने वाले गुरदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एंटी नारकोटिक सैल के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मठाडू चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान आरोपी को आते देख शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। उक्त आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को कुछ दूरी पर जाकर काबू कर लिया।