वेतन की मांग को लेकर लगाया जाम
नगरनिगम द्वारा पिछले दो महीने से सीवरमैन, बेलदार और ड्राइवरों को वेतन दिए जाने के विरोध में म्यूनिसिपल कर्मचारी संयुक्त कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों मुलाजिमों ने मंगलवार को घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने काले झंडे भी दिखाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों दीपक हंस ,गुरजीत सिंह जगपाल, कामरेड विजय कुमार और भागीरथ पालीवाल ने मुलाजिमों कहा कि अगर जल्द ही मुलाजिमों का वेतन मिला तो सैकड़ों मुलाजिम निगम कमिश्नर, मेयर और निगम अफसरों का घेराव करेंगे। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि अफसर खुद तो हर महीने समय पर वेतन ले रहे हैं। मगर मुलाजिमों की वेतन की उन्हें चिंता ही नहीं है। इस मौैके पर जगमेल सिंह खेड़ा, कमल शर्मा, हंस राज, राकेश चौधरी, शकील, गुरपाल सिंह, जीया लाल और प्रीतम सहित मैजूद रहे।
वेतन मिलने के कारण घंटा घर चौक पर प्रदर्शन करते नगर निगम मुलाजिम।