पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवर और सास ने महिला पर किया हमला

देवर और सास ने महिला पर किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जख्मी हुई महिला और बेटे को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

भास्करन्यूज |लुधियाना

प्रॉपर्टीको लेकर हुए झगड़े में देवर और सास ने मिलकर एक महिला और उसके 10 साल के बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट में जख्मी हुई बलजिंदर कौर उसके बेटे जसदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में एडमिट बलजिंदर ने बताया कि वह चंडीगढ़ अर्बन इस्टेट स्थित में अपने बच्चे के साथ रहती है।

2009 में ही उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके देवर और सास से प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है। 14 सितंबर को उनके बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया और मां-बेटे पर उनके देवर और सास मिलकर हमला कर दिया। बलजिंदर ने बताया कि मारपीट में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्होंने इस संबंध में थाना डिवीजन नं.7 की पुलिस के पास भी शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

अस्पताल में बलजिंदर ने बताया कि वह चंडीगढ़ अर्बन इस्टेट स्थित में अपने बच्चे के साथ रहती है। उसके देवर सास प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर लड़ाई करते हैं।