- Hindi News
- मोतीनगर में ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर खड़ी वरना चोरी
मोतीनगर में ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर खड़ी वरना चोरी
दोपहर 2:30 से 3 बजे के बीच की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
भास्करन्यूज |लुधियाना
मोतीनगरस्थित जैन कॉलोनी से एक ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर खड़ी वरना कार चोरी हो गई। घटना दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे के बीच हुई। घर के बाहर कार खड़ी करने के बाद ट्रांसपोर्टर सुभाष शर्मा चले गए थे। बाद में जब उन्होंने देखा तो कार नहीं थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना फोकल प्वांइट पुलिस को दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सुभाष शर्मा ने बताया कि दोपहर के वक्त वह लौटकर अपने घर आए। अपनी पीबी-10-बीए-5066 नंबर की कार उन्होंने अपने घर के बाहर पार्क की और अंदर चले गए। आधे घंटे बाद ही जब वे बाहर निकले तो कार वहां से गायब मिली। तलाश के बाद जब उन्होंने पास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो कार ले जाते चोर दिखे।