- Hindi News
- मीटिंग के लिए स्कूल मैनेजमेंट नहीं पहुंचा इंतजार करने के बाद लौटना पड़ा पेरेंट्स को
मीटिंग के लिए स्कूल मैनेजमेंट नहीं पहुंचा इंतजार करने के बाद लौटना पड़ा पेरेंट्स को
हैबोवालकलां स्थित चूहड़पुर रोड पर बने न्यू जीएमटी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों को फीस भरने के कारण बिना नोटिस दिए स्कूल से निकाल दिया गया था।
सोमवार को स्कूल के बाहर पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा धरना देने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने मंगलवार को मीटिंग के लिए हामी तो भर दी। लेकिन मंगलवार को पेरेंट्स करीब एक घंटे तक मीटिंग के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट का कोई भी मेंबर नहीं पहुंचा। जिससे पेरेंट्स को वापस लौटना पड़ा। फीस देने का कारण देकर चौथी और 9वीं में पढ़ने वाली मनोज कुमार की बेटियों को स्कूल से निकाला दिया गया था।
स्कूल में एग्जाम चल रहे हैं। 9वीं में पढ़ने वाली बेटी को एग्जाम दिए बिना ही रहना पड़ा। इस वजह से फाइनल एग्जाम में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीडियासे नहीं कर रहे संपर्क : स्कूलके डायरेक्टर जसबीर सिंह थिंड अकर प्रिंसिपल मनजीत कौर के साथ लगातार दो दिनों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों ने ही जवाब नहीं दिया। यहां तक की स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा।
भविष्य से खिलवाड़ कर रहा स्कूल मैनेजमेंट
पेरेंट्सएसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजिंदर घई ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट बच्चों का भविष्य खराब करने पर आमदा है। सोमवार को निर्णय लिया गया था कि मंगलवार को सुबह लिखित में पेरेंट्स अकर स्कूल मैनेजमेंट के बीच बात की जाएगी। लेकिन स्कूल मैनेजमेंट की ओर से मीटिंग में कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वह स्कूल पहुंच गए। लेकिन मैनेजमेंट द्वारा कोई भी स्कूल नहीं आया।