पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैट, रेत बजरी पर तालमेल कमेटी की मीटिंग आज

वैट, रेत-बजरी पर तालमेल कमेटी की मीटिंग आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकाली दल और भाजपा की को-आर्डिनेशन कमेटी बुधवार को फिर से रेत बजरी और वैट की दरों पर चर्चा करेगी।

लुधियाना से भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं ने धमकी दी हुई है कि स्पिनिंग पर वैट की दर छह फीसदी से कम करके दो फीसदी की तो वह सरकार के खिलाफ व्यापारियों से मिलकर मोर्चा खोल देंगे।इसके अलावा स्टॉक पर एडवांस टैक्स को लेकर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है।

वैट रिफंड के मुद्दों पर भी चर्चा होने के आसार हैं। हालांकि रेत और बजरी की नई खड्डें सरकार ने पीएसआईईसी के हवाले कर दी हैं और मंडी बोर्ड इसे घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा लेकिन यह नीति कैसे सिरे चढ़ेगी, कमेटी इस पर भी विचार करेगी।