पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री मालकिन और पति को लूटने आए नौकरों ने 40 बार सुए मार किया अधमरा

फैक्ट्री मालकिन और पति को लूटने आए नौकरों ने 40 बार सुए मार किया अधमरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौतम मुकेश/राजदीप सैनी|लुधियाना

बस्तीजोधेवाल के सुंदर नगर में फैक्ट्री मालकिन और पैरालाइज हुए उनके पति रंजीव बजाज को लूटने की नीयत से दो नौकरों ने 40 बार सुए मारकर अधमरा कर दिया। दोनों हमलावर दर्जियों ने बटन लगाने वाले अपने सुए जैसे नुकीले औजार को हथियार बनाकर अपराजिता पर तीन बार हमला किया, गला घोंटा और िफर कट मारा। उसने िहम्मत नहीं छोड़ी अौर घिसटते हुए बाहर निकली और ड्राइंग रूम का गेट बंदकर शोर मचाया। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर सो रहे नौकर छोटू और कुक प्रेम नीचे आए। उन्होंने दंपति को सीएमसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक है। पुिलस ने एक हमलावर को िहरासत मेंे ले िलया है। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। घटना मंगलवार सुबह 6.45 बजे की है।

आरोपी आठ तोले सोने की दो चैन और टॉप्स, दो कीमती मोबाइल और 15 हजार रुपए की नकदी ले गए। अलमारी का लॉक टूटने के कारण उसमें पड़ा आठ लाख कैश और लाखों के जेवर बच गए। वारदात के बाद से कारोबारी गढ़ में दहशत फैल गई।

रंजीव बजाज की सुंदर नगर में पिछले 25 साल से जैकेट बनाने की सोफिया निटवियर्स नाम से फैक्ट्री और पुरानी माधोपुरी में दुकान है। राजीव करीब 15 साल से पैरालाइज्ड हैं। उनकी प|ी अपराजिता कारोबार देखती हंै। बेटी सोफिया और तानिया की शादी हो चुकी है। कुक प्रेम घर और नौकर छोटू परिवार समेत ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। दूसरी मंजिल पर फैक्ट्री है। इसमें करीब 30 दर्जियों के अलावा 10 अन्य लोग काम करते हैं। सोमवार काे अपराजिता ने नौकरों को पेमेंट करनी थी। आशंका है कि दोनों नौकरों काे पता था कि घर में कैश और सोने के जेवर भी हैं। इस कारण उन्होंने वारदात की। लुटेरों ने रेकी की हुई थी और उनकाे पता था कि घर में जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। वह फैक्ट्री के रोशनदान के जरिए ही घर में सकते हैं।

रस्सीसे लॉबी में उतरे: वारदातकरने वाले दोनों नौकरों का नाम प्रमोद ही है। दोनों चचेरे भाई हैं। एक चार साल से फैक्ट्री में काम कर रहा है और दूसरा करीब दो महीने से। दूसरी मंजिल पर स्थित फैक्ट्री के कमरे का रोशनदान घर की लॉबी में है। सोमवार रात सभी कारीगर चले गए। दोनों फैक्ट्री में छुप गए। वे रोशनदान का शीशा तोड़कर रस्सी के सहारे करीब 20 फीट नीचे लॉबी में उतरे। जिस कमरे में दंपति सो रहे थे। आरोपियों ने सुबह चार बजे दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोई भी बाहर नहीं