पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड को एड्रेस, आईडी प्रूफ नहीं मान रहे अफसर, सुविधा सेंटर

आधार कार्ड को एड्रेस, आईडी प्रूफ नहीं मान रहे अफसर, सुविधा सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा|लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

चीफ सेक्रेटरी के नोटीफिकेशन के बाद भी अफसर यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाले आधार कार्ड को एड्रेस आैर आईडी (आइडेंटिटी) प्रूफ नहीं मान रहे। जो भी आधार कार्ड को बतौर प्रूफ लगा एप्लीकेशन देता है उसे रिजेक्ट कर दूसरे प्रूफ लगाने के लिए कहा जा रहा है। इससे जहां पब्लिक के काम में देरी हो रही है वहीं उन्हें मोटे सर्विस चार्जेज देने के बाद भी सुविधा सेंटर के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। अफसरों के आवेदन रिजेक्ट करने या ऑब्जेक्शन लगाने से पेंडेंसी दिखे इसलिए अब सुविधा सेंटर प्रबंधकों ने आधार कार्ड को नकारना शुरू कर दिया है।

कागजका टुकड़ा बना

पहलेलोगों ने आइडेंटिटी और रेजिडेंस प्रूफ के तौर पर पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, फोटाे एटीएम कार्ड, बिजली और टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक कॉपी आदि जुटाकर आधार कार्ड बनाए।

उम्मीद तो ये थी कि आधार कार्ड \\\"टू इन वन\\\' यानी आईडी और एड्रेस प्रूफ का कोंबो होगा, लेकिन स्टेट गवर्नमेंट की सर्विसेज में अब यह महज \\\"कागज का टुकड़ा\\\' साबित हो रहा है।

38सर्विसेज के 1200 आवेदक हर रोज

बतादें कि मिनी सेक्रेटेरिएट के सुविधा सेंटर में 38 सरकारी सेवाओं के लिए 1200 आवेदक हर रोज आते हैं। इनमें अधिकांश को आधार कार्ड को बतौर एड्रेस आईडी प्रूफ मानने पर परेशानी हो रही है। उन्हें वोटर कार्ड, राशन कार्ड और बिजली-टेलीफोन बिल लाने को कहा जाता है।

इनमहकमों में परेशानी

{रेजिडेंसएससी,बीसी, ओबीसी सर्टिफिकेट : तहसील आफिस में।

{डेथ-बर्थसर्टिफिकेटमें लेट इंदराज : नगर निगम में।

{राशनकार्ड: फूड सप्लाई एंड कंट्रोलर दफ्तर में।

केंद्रकी ओर से स्वीकार

केंद्रसरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने के साथ वोटर कार्ड होने पर वोट डालने के लिए भी आधार को बतौर आईडी एड्रेस प्रूफ स्वीकार किया जाता है।

^एप्लीकेशन दो तभी लौटाया जाता है कि आधार कार्ड नहीं चलेगा। अगर नहीं मानते तो अफसर लिखकर क्यों नहीं लगाते। हम लोग बार-बार चक्कर लगाने से तो बच जाएंगे और परेशानी भी नहीं होगी। -बलराजसिंह, जोधामंसूरा।

^सुविधा सेंटर में आधार कार्ड लेने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन आगे डिपार्टमेंट्स उसमें आब्जेक्शन लगा देते हैं। इससे लोगों को बाकी प्रूफ भी लगाने को कहा जाता है। -जरनैलसिं