पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियां की जाएं इग्नोर

लड़कियां की जाएं इग्नोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़कियों ने अपनी काबिलियत से फेल की सेहत मंत्री की थ्योरी

लड़कियाें ने किया साबित

राजकुमार साथी|लुधियाना rajkumar.sathi@dbcorp.in

पंजाबकी लड़कियों ने अपनी काबिलियत से सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी की थ्योरी को फेल कर दिया। सेहत मंत्री लड़कियों को डी-एडिक्शन और रिहेबिलिटेशन सेंटर से दूर रखना चाहते थे। इसीलिए उन्हें सेंटर के लिए चली भर्ती प्रक्रिया से दूर रखा गया, लेकिन लड़कियों ने अपनी काबिलियत साबित करते हुए काउंसलर के लिद तीन में से दो सीटों को कब्जा जमा लिया।

भर्तीप्रोसीजर के बाद जारी किया गया रिजल्ट

काउंसलरपोस्ट के लिए रिनी शर्मा (रोल नंबर 2013), सुखमनी ग्रेवाल (रोल नंबर 2012) और जगजीत सिंह (रोल नंबर 2023) की सेलेक्शन हुई है, जबकि वेटिंग लिस्ट में मीनू (रोल नंबर 2009), जसविंदर सिंह रोल नंबर (2018) अमनप्रीत कौर (रोल नंबर 2022) को रखा गया है। मेल नर्स पोस्ट के लिए मनदीप सिंह (रोल नंबर 1090), सुनील सिंह (रोल नंबर 1004), सुनील (रोल नंबर 1021), इंदरपाल सिंह (रोल नंबर 1003) संदीप सिंह (रोल नंबर 1013) की सेलेक्शन हुई है। इस पोस्ट के लिए अनुसूचित जाति का कैंडीडेट मिल पाने से ये खाली रखी गई है। वेटिंग लिस्ट में अक्षय सनन (रोल नंबर 1023), साहिल (रोल नंबर 1029), नितिन जॉन (रोल नंबर 1001), गुरकीर्तन सिंह (रोल नंबर 1020) हरप्रीत सिंह (रोल नंबर 1011) को रखा गया है। वहीं वार्ड अटेंडेंट के तौर पर हरदीप सिंह, दीपक ठाकुर, राहुल भोला, मनिंदर सिंह, सुशांत पप्पू साहनी की सेलेक्शन हो गई है, जबकि जसविंदर कुमार, जरनैल सिंह, कमलजीत सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, साहिल बस्सी सुमीत शर्मा को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

डी-एडिक्शन सेंटर में नशेड़ी होते हैं। इसी कारण लड़कियों को इस सेंटर से दूर रखने की कोशिश की गई थी, लेकिन लड़कियों ने अपनी काबिलियत से ये साबित कर दिया कि वे लड़कों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। -सुरजीतकुमार ज्याणी, (सेहतमंत्री पंजाब)

आज की तारीख में लड़कियां लड़कों से आगे ही रहती हैं। उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर से दूर रखने की कोशिश करना गलत है। नशेड़ी कुछ गलत करें ये देखना एडमिनिस्ट्रेशन का काम है। इस बात का बहाना बनाकर लड़कियों को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। -सतपालगोसाईं, (पूर्व सेहत मंत्री)।

कामयाबी