पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पे स्केल के लिए मगनरेगा मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

पे स्केल के लिए मगनरेगा मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीमुलाजिमों की तरह पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर मगनरेगा मुलाजिमों ने एडीसी डेवलपमेंट के दफ्तर पर रोष प्रदर्शन किया। मुलाजिमों को संबोधित करते हुए मगनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

यूनियन के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह और उप प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि देश के कई हिस्सों में मगनरेगा मुलाजिमों को भी सरकारी मुलाजिमों की तरह सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन पंजाब में 6 साल बीतने के बाद भी सरकारी सुविधा तो दूर जॉब सिक्योरिटी तक नहीं मिल रही है। आगामी 22 सितंबर को लेबर दूसरे संगठनों को साथ लेकर मोहाली स्थित विकास भवन में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके जसवीर सिंह, रमनदीप कौर, सोनिया, हरसिमरत, निरजीत कौर, रजनी, इश्वरपाल, अमनप्रीत कौर, प्रभजोत सिंह, जगजीत सिंह सुधार, कुलविंदर सिंह रायकोट मौजूद थे।