पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 सितंबर को फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

21 सितंबर को फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशको पोलियो फ्री होने के मिले खिताब को बरकरार रखने के लिए सेहत विभाग 21 से 25 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में एडीसी नीरू कत्याल ने ये जानकारी दी।

मीटिंग में बताया गया कि जिले के 3.80 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 1579 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 99 मोबाइल और 67 ट्रांजिट टीमें भी फील्ड में रहेंगी। उन्होंने कहा कि भले ही डब्ल्यूएचओ ने भारत को पोलियो फ्री देश ऐलान कर दिया है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो वायरस है। इस कारण एहतियात के तौर पर 21 सितंबर से पोलियो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की इस अभियान के तहत ड्यूटी लगी है वे लापरवाही नहीं बरतें और अपनी ड्यूटी को सही ढंग से निभाएं। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजीव हंस, डॉ. राजिंदर गुलाटी समेत विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।