पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों में आयोडीन जांच मुहिम शुरू

बच्चों में आयोडीन जांच मुहिम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | छहसे 12 साल के बच्चों में आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों का पता लगाने को मंगलवार से मुहिम शुरू हो गई। नेशनल आयोडीन डेफीसेंसी डिसऑर्डर कंट्रोल प्रोग्राम के अधीन मुहिम की शुरुआत सलेम टाबरी के चानन देवी सरकारी प्राइमरी स्कूल से की गई। पीजीआई के डॉ. दीपक शर्मा तरनजीत कौर की अगुवाई में पहले दिन 90 बच्चों की जांच की गई। 9 बच्चों के यूरीन सैंपल और बच्चों के घर से मंगवाएं गए नमक के 18 सैंपल भरे गए। जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लुधियाना के अलावा पटियाला, संगरूर रोपड़ में भी आज से मुहिम शुरू हुई है। 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसके तहत 30 स्कूलों में जाकर 6 से 12 साल के बच्चों की जांच करेंगे। एक महीने में 270 बच्चों के यूरीन और नमक के 540 सैंपल भरंगे। इनको नेशनल लेबोरेटरी में जांच को भेजा जाएगा। यहां स्कूल हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर डॉ. मनीषा खन्ना, डॉ. गुरमीत सिंह डॉ. अरुणदीप रियाड़ भी मौजूद रहे।