- Hindi News
- पर्सनल इन्फॉर्मेशन वाला रिकार्ड कबाड़ में फेंका
पर्सनल इन्फॉर्मेशन वाला रिकार्ड कबाड़ में फेंका
लोगोंकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन वाला रिकार्ड डीटीओ सुविधा सेंटर के मुलाजिमों ने कबाड़ में फेंक दिया। ये डाक्यूमेंट्स डीटीओ के पक्के रिन्युअल वाले लाइसेंस सेंटर के बाहर फेंके गए। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दिए फाॅर्म के साथ लोगों की तस्वीरें भी थीं। वहीं, पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की तस्वीरों वाले ड्राइविंग लाइसेंस के कवर भी फेंक दिए गए।
होसकता है मिसयूज
ड्राइविंगलाइसेंस के इस फाॅर्म में आवेदन करने वाले की पर्सनल जानकारी समेत घर का पता भी लिखा हाेता है। फोटो भी लगी हुई है। इसके जरिए कोई भी इसका मिसयूज कर लोगों को परेशान कर सकता है। उनकी फोटो दूसरी डिटेल्स से दो नंबर में कोई डाक्यूमेंट्स बनवा सकता है। हैरत की बात ये है कि इसमें महिलाओं की तस्वीरों उनके द्वारा भरका दिए गए फाॅर्म भी कबाड़ में पड़े हैं।
हैरत की बात तो ये है कि इस रिकार्ड में डीटीओ सुविधा सेंटर के मुलाजिमों ने वे रसीदें भी फेंक दीं जिन्हें आवेदन के बदले दिया जाता है और डिलीवरी होने के बाद वापस ले ली जाती हैं। इस रिकार्ड को नष्ट करना चाहिए, लेकिन मुलाजिमों की लापरवाही इस कदर रही कि उन्होंने इसे बाहर फेंककर काम निपटा दिया। चर्चा रही कि एजेंट्स से मिलीभगत कर काम कर रहे मुलाजिम इतने लापरवाह हो गए हैं कि सरकारी रिकार्ड को संभालने में तक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
इस बारे में जब डीटीओ के सुविधा सेंटर की खिड़की पर बैठे मुलाजिम से पूछा गया तो उनका कहना था कि सिर्फ फाइल कवर फेंके गए हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं है। जब साथ में एप्लीकेशंस, फोटो रसीदें भी होने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि आप कहीं खबर मत लगा देना।
^डिपार्टमेंटल रिकार्ड ऐसे फेंक देना गंभीर मामला है। अगर वह सब काम का नहीं था तो उसे नष्ट कर देना चाहिए था। मैं इस मामले की जांच करवाऊंगा और गलती करने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी। -अनिलगर्ग, डीटीओ।
डीटीओ सुविधा सेंटर के मुलाजिमों की हरकत