पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम के अफसरों मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ की रैली

पावरकॉम के अफसरों मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ की रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|पॉवर कार्पोरेशनकी 32 एकड़ जमीन ग्लाडा को बेचने और पावरकॉम का दफ्तर फिरोजपुर रोड से शिफ्ट करने के खिलाफ महकमे के अफसरों मुलाजिमों ने संयुक्त तौर पर रोष रैली कर धरना दिया। जिसकी अगुवाई पावरकॉम के अफसरों, इंजीनियरों मुलाजिमों की यूनियनों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने की। चीफ इंजिनियर सेंट्रल के दफ्तर के बाहर रोष रैली में मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि फिरोजपुर रोड की यह जमीन बहुत कीमती है।

रोष धरना देने वाली यूनियनों ने पावरकॉम मैनेजमेंट के इस मुलाजिम विरोधी फैसले कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुलाजिम विरोधी यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो महकमे के सारे अफसर, इंजीनियर मुलाजिम 24 सितम्बर को फिरोजपुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर दफ्तर के आगे फिर से रोष रैली के निकालकर डिप्टी कमिश्नर को मैमोरेंडम देने जाएंगे। इस मौके पर मुलाजिम नेता भूपिंदर खोसला, गुरप्रीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, सुखबीर वालिया, जसवंत सिंह, अनिल शर्मा, स्वरण सिंह, रमेश कुमार ने भी संबोधित किया।