पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनों से बिजली सप्लाई ठप, पानी को तरसे लोग

दो दिनों से बिजली सप्लाई ठप, पानी को तरसे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदीप माहना|लुधियाना ldh.bhaskar@gmail.com

पावरकॉमके ललतों कलां स्थित 220 केवी स्टेशन में दो दिन पहले आई खराबी से नरक जैसी जिंदगी जी रहे लाेगों में पावरकॉम के खिलाफ काफी रोष है। पाॅश इलाक़ो किचलू नगर, सराभा नगर, भाई रणधीर सिंह नगर समेत कई इलाको में बार-बार बिजली गुल होने से लोग पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। वही शहर के कारोबार पर भी असर पड़ा है। इंडस्ट्रियल एरिया, जनता नगर जैसे इलाको में छोटी इंडस्ट्रियल यूनिट्स में प्रोडक्शन पर भी असर पड़ा है। इसके उलट जब भास्कर ने पावरकॉम फ़िरोज़पुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर दफ्तर की विजिट की अकाउंट ऑफिसर मंदीप कौर एवं सहायक इंजीनियर विनीत सिंह के दफ्तर में दिन में लाइटें जल रही थीं। चीफ इंजीनियर रछपाल सिंह इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब दे सके।

उधर, पावरकॉम के एक्सईएन दलजीत सिंह ने कहा कि पहले से कुछ भी निर्धारित नहीं होता। खराबी आने पर ही बिजली बंद की जाती है। हमारी कोशिश होती है कि जल्द फाल्ट ठीक कर बिजली बहाल की जाए, लेकिन कई बार कोई बड़ी खराबी जाने पर ज्यादा समय भी लग जाता है।

^बिजली सरप्लस होने के बावजूद भी अगर यह हाल है तो आम दिनों में क्या हाल होगा. पॉवर कॉम को चाहिए कि ऐसी खराबी को दूर करने के लिए पुख्ता इंतजाम करे। -आदर्शकुमारी, हाउसवाइफ।

^बिजली बंद होने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते हैं तो जवाब मिलता है कि ललतों कलां फीडर में ख़राबी के चलते बिजली सप्लाई बंद की गई है ठीक होने पर जाएगी। -लक्कीचोपड़ा, समाजसेवक

^इलाके के घरों में बिना मोटर के पानी नहीं आता पिछले दो दिन से बिजली की आंखमिचोली के कारण पानी का भी बुरा हाल है.जिस कारण बच्चो को स्कूल भेजने भी दिक्क़त पेश रही है। -गीताविज, हाउसवाइफ।

^पिछले 6 महीने से बिजली की समस्या पेश रही है जिस संबधी विभाग के अधिकारियो को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसका कोई भी हल नहीं किया गया। -रोमीहांडा, बिजनेसमैन।