पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पौने घंटे लगाया जाम

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पौने घंटे लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेपांच दिनों से गिल रोड स्थित जिला प्रोग्राम दफ्तर के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स ने गिल रोड जाम कर दी। पौने घंटे तक जिले भर से आई 500 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मालेरकोटला जाती रोड शिमलापुरी नहर पर रोड जाम लगाने के बाद वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का पुतला भी फूंका।

गौर हो कि पिछले पांच दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर्स मांगों को लेकर जिला प्रोग्राम दफ्तर के सामने धरने पर बैठी हुई हैं। सरकार द्वारा शहर में चलने वाले 741 आंगनबाड़ी सेंटरों का किराया नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से कई मकान मालिकों ने सेंटरों का सामान बाहर भी निकाल दिया है। इस सबके बावजूद सरकार किराया नहीं दे रही है। साथ ही दो साल से इन केंद्रों को फ्लेक्सी फंड भी जारी नहीं किया गया है। इससे सेंटर्स को चलाने में परेशानियों का सामना वर्कर्स हेल्पर्स को करना पड़ रहा है। इसलिए आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने जिला प्रधान सुभाष रानी की अध्यक्षता में जाम लगाया वित्त मंत्री का पुतला फूंका।

पुलिसरही साथ पर नहीं की कोई जबरदस्ती

आंगनबाड़ीवर्कर्स ने पिछले वीरवार को धरना लगाया था जिसमें पुलिस की लेडी कांस्टेबल्स ने वर्कर्स को धक्का देकर पीछे किया गया था। इस बार पुलिस प्रशासन वर्कर्स से दूरी बना कर ही रहा। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की जिला प्रेसिडेंट सुभाष रानी ने बताया कि पुलिस को हमने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि आज वो वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का पुतला फुंके बिना नहीं जाएंगी। इसके बाद पुलिस ने कोई जबरदस्ती नहीं की। यूनियन की करीब 500 आंगनबाड़ी वर्कर्स जहां मांगों के लिए पुतला फूंक कर आईं। यूनियन की तकरीबन 72 वर्कर्स जिला प्रोग्राम दफ्तर के समक्ष धरने पर बैठी रहीं जिससे कि धरने को खत्म किया जाए। वर्कर्स ने जब लौटीं तो उन्हें गेट बंद मिला। इसके बाद यूनियन ने ताला खुलवाया और धरने को जारी रखा।

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शिमलापुरी नहर पर रोड पर जाम लगाने के बाद वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का पुतला भी फूंका।।