भाजपाई की 14 दुकानों का मामला गर्माया
वॉर्ड-44से भाजपा पार्षद पति भाजपा के जिला वाइस प्रधान सर्वजीत सिंह काका की ओर आहलूवालिया स्ट्रीट में एक रिहायशी मकान में बिना नक्शा पास करवाए 14 दुकानें बनाने का मामला गर्माता दिखाई देने लगा है।
इस पूरे मामले को उछालने वाले अरुण कुमरा के साथ साथ उनके भाई लोकल बाडी सैल के को-कन्वीनर अमन कुमरा हैप्पी को भाजपा महासचिव सुनील मौदगिल की ओर पार्टी विरोधी नीतियों के चलते भाजपा की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। गौर हो कि अमन कुमरा के भाई अरुण कुमरा ने सर्वजीत काका की ओर से अवैध तौर पर बनाई दुकानों की शिकायत नगर निगम कमिश्नर, मेयर, सेक्रेट्री लोकल बॉडी, सीवीओ स्टेट विजिलेंस के पास की गई थी और इसके बाद भाजपा में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
मैने ये बिल्डिंग करीब तीन साल पहले खरीदी है। इस बिल्डिंग में पहले से छह दुकानें थी, मैने इसके हाल कमरे में दीवारें खड़ी कर आठ दुकानें बना शटर लगाए थे। इस गली में पहले से कईं दुकानें बनी हुई हैं। मैने कौन सा कोई नई बिल्डिंग बनाई है, इसलिए इसका नक्शा पास नहीं करवाया।
-सर्वजीतकाका, जिलाउपप्रधान भाजपा।
अमन कुमरा को लेकर कई शिकायतें पार्टी के पास आई थी और अब ये नई शिकायत आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण बांसल की हिदायतों पर उन्हें पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। अगर अमन कुमार या उनके भाई को कोई शिकायत थी, तो वे पार्टी लेबल पर ये बात कर सकते थे।
-सुनीलमौदगिल, महासचिवजिला भाजपा
मैने इस शिकायत से भाजपा के जिला पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे पद का दुरुपयोग का खुलासा किया गया है। पार्टी के नेता उन पर माफीनामा लिखकर देना का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। -अरुणकुमरा, निवासीमिल्लरगंज।
इस पूरे मामले में मेरा कोई लेना देना नहीं, शिकायत मेरे भाई की ओर से की गई है, लेकिन पार्टी ने मुझे भी नोटिस जारी कर दिया है। जिसके खिलाफ शिकायत हुई उसे पार्टी ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। -अमनकुमरा, भाजपानेता।