पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएलयू अप्लाई करने के बाद फीस भरने वाले बिल्डिंग मालिक निशाने पर

सीएलयू अप्लाई करने के बाद फीस भरने वाले बिल्डिंग मालिक निशाने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल्डिंगबनाने से पहले नगर निगम के पास चेंज आफ लैंड यूज का आवेदन करने के बाद सीएलयू सर्टिफिकेट लेने को आने वाले बिल्डिंग मालिकों पर कार्रवाई को निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने सख्त हिदायतें जारी कर इन्हें सील करने को कह दिया है।

मंगलवार को कमिश्नर कैंप आफिस में प्रदीप कुमार अग्रवाल की अोर से बिल्डिंग ब्रांच रिकवरी को लेकर मीटिंग रखी गई थी। इसी मीटिंग में अग्रवाल ने एटीपी को ऐसी बिल्डिंगों पर कार्रवाई को कहा है। ये वे बिल्डिंगें हैं, जिन्होंने ने बिल्डिंग बनाने से पहले निगम के पास सीएलयू अप्लाई किया था और बाद में जब उन्हें आकर सीएलयू फीस भर कर एनओसी ले जाने को कहा गया, तो उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया। वहीं बिल्डिंग ब्रांच की हुई क्रास चेकिंग के बाद उनसे मांगा गया रिकार्ड आज भी निगम कमिश्नर तक नहीं पहुंचा। अग्रवाल ने रिकार्ड मुहैया करवाने में देरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत करते हुए बुधवार दोपहर तक ये रिकार्ड देने को कहा है।

बनगई बिल्डिंगें, शुरू हो गया कामर्शियल इस्तेमाल

निगमकमिश्नर की ओर से जिन ऐसी बिल्डिंगों को सील करने की कार्रवाई करने को कहा है, वे बिल्डिंगें बिल्डिंग एटीपी इंस्पेक्टरों की मिलीभगत से मौके पर बन चुकी है। इसमें सवाल खड़ा हाेता है कि जब प्लॉट मालिक ने निगम को सीएलयू फीस जमा नहीं करवाया तो बिल्डिंग स्टाफ ने मौके पर कंस्ट्रक्शन कैसे होने दी। अब ये प्लॉट मालिक बिल्डिंग बना चुके हैं और मौके पर वे बिजली कनेक्शन, वॉटर सीवरेज सप्लाई ले चुके हैं और इसी लिए निगम के बुलावे पर भी ये सीएलयू फीस जमा करवाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

निगम कमिश्नर ने मीटिंग में एेसी कालोनियां जो नगर निगम का सीवरेज इस्तेमाल कर रही है उनसे भी पैसे वसूलने की हिदायत सभी जोनल कमिश्नर को की है।