- Hindi News
- सरकार का अड़ियल रवैयसा जारी रहा तो संघर्ष करेगा मिनिस्ट्रियल स्टाफ
सरकार का अड़ियल रवैयसा जारी रहा तो संघर्ष करेगा मिनिस्ट्रियल स्टाफ
लुधियाना|पंजाब स्टेटमिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों के प्रति सरकार का अड़ियल रवैया रहा तो संघर्ष करेंगे। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मीटिंग के बाद जिला प्रधान सुशील कुमार और जनरल सेक्रेटरी गुरचरन सिंह दुग्गा ने कहा कि सरकार हर बार मांगें मानने के बाद मुकर जाती है। सूबा प्रधान सुखविंदर सिंह ने सभी मुलाजिमों को त्योहारों से पहले 107 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की। अफसरों को तो हायर स्केल-ग्रेड पे के रूप में 4,9,14 का लाभ दिया जा रहा है पर मिनिस्ट्रियल स्टाफ अन्य कैटेगरीज को सिर्फ 3 प्रतिशत तरक्की दी जा रही है। ग्रेड पे मिलने से मुलाजिमों में रोष है। वहीं सरकार ने करोड़ों रुपयों के बिल खजाने ने रोक रखे हैं। यहां वित्त सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, मुख्य सलाहकार हरजीत सिंह ग्रेवाल, नरिंदरपाल शर्मा, सीनियर उप प्रधान महिंदर सिंह, जगजीत सिंह, राकेश कुमार, भीम सिंह, विजय कुमार, कुलदीप सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, एपी मौर्या, गुरजिंदर सिंह, इंदरपाल सिंह सैनी, दर्शन सिंह, सुरजीत सिंह, लखवीर सिंह ग्रेवाल, कुलजीत सिंह आदि मौजूद थे।