पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल बैठे जीएनडीईसी के स्टूडेंट्स, डायरेक्टर ने हल को मांगे दस दिन

हड़ताल बैठे जीएनडीईसी के स्टूडेंट्स, डायरेक्टर ने हल को मांगे दस दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गिल रोडस्थित गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) के बीटेक, एमटेक और एमबीए के करीब 5000 स्टूडेंट्स ने अपनी मांगें के लिए पूरा दिन धरना लगाया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि मांगें पूरी करने के बजाए कॉलेज के डायरेक्टर ने धरना देने पर सस्पेंड करने की धमकी दी है। स्टूडेंट्स ने क्लास से डिटेन होने पर फाइन को 550 से बढ़ा 5000 रुपये करने का विरोध किया। एमबीए स्टूडेंट दलजिंदर सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहे। हॉस्टल कॉलेज में साफ पानी उपलब्ध हो। एमटेक के मनिंदरप्रीत सिंह ने कहा कि कॉलेज कैंटीन में तिगुने दाम की बिक रही चीजें पर लगाम लगे। कॉलेज की डिस्पेंसरी को 24 घंटे खुला रखा जाए। वहीं डायरेक्टर एमएस सैनी ने कहा कि स्टूडेंट्स की कुछ मांगें जो सही हैं उनके लिए कमेटी का गठन कर दिया है। 24 घंटे लाइब्रेरी खुली रखने से पहले देखा जाएगा कि कितने बच्चे किताबें इशू करवा रहे हैं। कैंटीन के ज्यादा रेट्स के झूठे आरोप हैं। स्टूडेंट्स से बातचीत की गई है। हमें सभी मांगें पूरी करने के लिए दस दिन चाहिए।