पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नूरवाला रोड जैन स्थानक में प्रवचन सभा का आयोजन

नूरवाला रोड जैन स्थानक में प्रवचन सभा का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | जैनस्थानक नूरवाला रोड में प्रवचन करते हुए धर्म प्रभावक सौरभ मुनि महाराज ने कहा कि प्रेमचंद महाराज का जीवन जप तप का अनोखा संयम था। उनका संपूर्ण जीवन कठोर तपस्या से भरपूर था। प्रेमचंद महाराज ने पूरे भारत में भ्रमण करते हुए अहिंसा, संयम और तप का प्रचार करते हुए अहिंसा धर्म झंडा बुलंद किया। प्रेमचंद महाराज का कहना था कि विश्व में सबसे महान धर्म अहिंसा धर्म है। अहिंसा के बिना कुछ भी नहीं है। अहिंसा का अर्थ है मन, वचन, काया से जो जीवों की रक्षा करता है वह महान संयमी और तपस्वी है। जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन ने बताया कि 21 सितंबर को लक्ष्मी पैलेस में दीक्षा शताब्दी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके संबंध में 21 सितंबर को सुबह 8 बजे शिवपुरी स्थित टोमड़ी से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।