ध्यान शिविर का आयोजन
लुधियाना| जैनसभा अग्र नगर में चल रहे ध्यान शिविर में ध्यान साधकों को संबोधित करते हुए डॉ. पदम मुनि महाराज ने कहा कि अपनी शक्ति का प्रयोग मुक्ति के लिए करें, बंधन के लिए नहीं। मानव जीवन की सार्थकता यही है कि वह अपना विकास करते हुए स्वयं परमात्मा बन जाए। इस अवसर पर राजकुमार जैन, विजय जैन, तरसेम चंद जैन, बलविंद्र जैन, डी जे जैन, महेन्द्रपाल जैन, नरेश जैन मौजूद थे।