- Hindi News
- भैणी साहिब में नामधारी पंथ का सालाना समागम
भैणी साहिब में नामधारी पंथ का सालाना समागम
कोहाड़ास्थित भैणी साहिब में नामधारी पंथ का सालाना समागम गद्दी नशीं सतगुरु उदय सिंह की रहनुमाई में शुरू हुआ। जिसमें देश कि आजादी में सहयोग देने वाले शहीदों को याद किया गया। पंथ सूबा बलविंद्र सिंह ने विश्व शांति के लिए समागम की शुरूआत में अरदास करके पहले नाम सिमरन किया बाद में कीर्तन किया गया। समागम सुबह 3बजे से 6बजे तक हुआ। समागम में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर माथा टेका मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से सेवा करते हुए गुरुचरणों में माथा टेका ईश्वर से आर्शीर्वाद की कामना की। यह समागम एक महीने तक चलेगा और 17 अक्टूबर को भोग डाला जाएगा। सतगुरु उदय सिंह ने सतगुरु जगजीत सिंह जी के उपदेश सीडी लगा कर सुनाए। इस दौरान दूर से आने वाली संगत के लिए रहने का इंतजाम लंगर का विशेष का विशेष प्रबंध किया गया।
पंथ सूबा बलविंद्र सिंह ने विश्व शांति के लिए अरदास कर किया कीर्तन।